स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी और कप्तानी से भारत को कई मैच जिताये है। दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप भी जीता था। हम आपको बता दें कि वर्तमान में महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास ले लिया है फिलहाल वह आईपीएल खेलों में सक्रिय हैं। दोस्तों आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए जब भी मैच खेलते थे तो अपने हेलमेट पर कभी भी तिरंगे का निशान नहीं लगाते थे, हालांकि बाकी सभी खिलाड़ी तिरंगे का निशान लगाते थे। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगे का निशान इसलिए नहीं लगाते थे, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर थे और विकेट कीपिंग करते समय कई बार उन्हें अपना हेलमेट नीचे जमीन पर रखना पड़ता था। दोस्तो तिरंगे को भारत में राष्ट्रीय ध्वज का दर्जा प्राप्त है और वह नहीं चाहते थे कि तिरंगा के निशान लगा हेलमेट जमीन पर रखा जाए, इसी कारण महेंद्र सिंह धोनी कभी भी अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाते थे।

Related News