खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में जगह मिली है। वह टीम इंडिया की ओर से चार टेस्ट मैच खेल चुके हैं। आज हम आपको इस स्टार क्रिकेटर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, वॉशिंगटन सुंदर कुल संपत्ति लगभग 35 करोड़ रुपए है।

उनकी आय का मुख्य स्रोत बीसीसीआई अनुबंधित वेतन, आईपीएल फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। वह अभी बीसीसीआई के साथ केंद्रीय अनुबंधित के ग्रेड-सी सी के तहत सालाना 1 करोड़ रुपए वसूल करते हैं। वह कई कंपनियों का विज्ञापन करते हैं।

वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया की ओर से चार टेस्ट मैचों में छह विकेट झटक चुके हैं। वहीं 66.25 की औसत से 265 रन भी बना चुके हैं। वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 96 रन रहा है। वह 26 प्रथम श्रेणी मैचों में 55 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं 31.91 की औसत से 1085 रन भी उन्होंने बनाए हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News