टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बनने वाले हैं। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से गुड न्यूज शेयर की और बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नया मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए यह गुड-न्यूज सबको दी। फोटो में अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। क्रिकेट जगत से तमाम लोगों ने विराट और अनुष्का को इसके लिए बधाई दी है।

अनुष्का और विराट के इस अनाउंसमेंट के बाद से फैन्स काफी खुश हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विराट कोहली इस समय युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाना है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को होगा। विराट आरसीबी टीम के कप्तान हैं। मार्च के बाद विराट क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। बता दें कि अनुष्का और विराट 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है।

Related News