अनुष्का शर्मा हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था जिसकी फोटो उन्होंने पहली बार शेयर की है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।

वामिका के नाम को विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर बनाया गया है। इस नाम में विराट का 'व' और अनुष्का का 'का' शामिल किया गया है, इसका अर्थ होता है देवी दुर्गा।

शादी के बाद विराट कोहली के साथ मुंबई के ओमकार नाम के अपार्टमेंट में रहती हैं। वे 35वें फ्लोर पर रहते हैं। इसे अनुष्का शर्मा और विराट ने मिल कर सवारां है।

साल 2017 में दोनों यहां रहने आए थे, तब से दोनों यहाँ ही रह रहे हैं। इस 4 BHK इस फ्लैट की कीमत करीबन 34 करोड़ बताई जाती है। यहाँ से खूबसूरत समुद्र का नजारा भी देखने को मिलता है।

इस घर का एक कॉर्नर ऐसा है जो अनुष्का ने खुद डिजाइन करवाया है जहाँ वो फोटो शूट करती हैं। कई बार उनके ये फोटोज इंस्ट्राग्राम पर भी दिखाई देते हैं।

अनुष्का ने छोटा ही सही लेकिन खूबसूरत गार्डन भी बनाया है, जिसमें अक्सर वो वक्त बिताती हैं और पेड़ पौधों का ख्याल रखती नज़र आती हैं।

Related News