खेल डेस्क। अभिषेक रेड्डी (136) और कप्तान श्रीकर भारत (नाबाद 100) की शतकीय पारियों के दम पर विजय हजारे ट्रॉफी के गु्रप सी मुकाबले में आज आंध्र ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अभिषेक रेड्डी 136 रन की शतकीय पारी के दौरान 133 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 4 छक्के लगाए।

जबकि कप्तान श्रीकर भारत (नाबाद 100) ने अपनी शतकीय पारी के दौरान केवल 84 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

अश्विन हेब्बर ने भी 55 गेंदों पर 60 रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और दो छक्के लगाए। रिकी भुई ने 24 रन बनाए।

Related News