अर्जुन पुरस्कार से भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को सम्मानित किया गया है। पुजारा को यह पुरस्कार 2017 में मिला था। मैच में व्यस्त होने के चलते वह सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके चलते शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें पुरस्कार हैंड ओवर की।'

शनिवार को पुरस्कार मिलने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने ट्वीट किया, “इंडिया स्पोर्ट्स, बीसीसीआई और अनुराग ठाकुर को अर्जुन पुरस्कार का आयोजन करने और सौंपने के लिए धन्यवाद। मैच में व्यस्त होने के चलते मैं सम्मान समारोह में शामिल नहीं सका था, सम्मानित करने के लिए आभारी हूं।”


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था दोहरा शतक
गौरतलब हो कि चेतेश्वर पुजारा को 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान भारतीय टीम में जगह मिली थी। डेब्यू करते हुए पुजारा ने पहली पारी में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे। इसके बाद वापसी करते हुए भारत के लिए शानदार पारियां खेंली। पुराजा ने भारत के लिए 96 टेस्ट मैच की 164 पारियों में 6792 रन बनाएं हैं। इनमें इनका सबसे बेस्ट स्कोर 206 रन का है, जो हैदराबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

Related News