टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। खेलों का महाकुंभ 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। भारत 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले आधुनिक ओलंपिक खेल यूनान की राजधानी एथेंस में 1896 में आयोजित किए गए थे। आज हम आपको ओलंपिक से जुड़े कुछ ऐसे ही तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।


1896 एथेंस खेलों में भी सिर्फ पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, ये एकमात्र ऐसे खेल थे जिसमे महिला प्रतियोगी नहीं थी।

6 से 15 अप्रैल तक हुए इन खेलों में 14 देशों के 241 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यूनान के जिम्नास्ट दिमित्रोस लोंड्रास (Dimitrios Loundras) दस्तावेजों के अनुसार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। उनकी उम्र 10 साल और 218 दिन थी। उन्होंने Parallel bars event में हिस्सा लिया और तीसरे स्थान पर रहे।


पहली बार विनर्स को जो मेडल दिए गए उनमे गोल्ड मेडल नहीं था। पहले स्थान पर आने वाले प्लेयर्स को रजत पदक, जैतून की शाखा और डिप्लोमा दिया गया। दूसरे स्थान पर कांसे/तांबे का पदक, कल्पवृक्ष की शाखा और डिप्लोमा दिया गया। जबकि तीसरे नंबर पर आने वाले खिलाड़ियों को कुछ नहीं मिला।

तैराकी स्पर्धाएं जिया खाड़ी में हुईं। उन्हें लकड़ी के लट्ठों से बनी नाव से ले जाया गया था। फिर वे वहां से तट की ओर गए। रास्ता बनाने के लिए तब खाली किए गए सीताफल रस्सी से बांधे गए थे जो पानी में तैर रहे थे।

पेनाथेनिक स्टेडियम में हुए कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कोई वजन वर्ग तय नहीं था।

Related News