ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलंपिक में सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल जीत चुकी एथलीट जेसिका फॉक्स ने अपनी सफलता का ऐसा राज बताया है जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। जेसिका फॉक्स ने कहा कि उन्होंने कंडोम की मदद से ओलंपिक मेडल जीता था। वह टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

मेडल जीतने के लिए किया कंडोम का इस्तेमाल

जेसिका फॉक्स कैनो स्लेलम में इस्तेमाल किए जाने वाले कायक बोट (कश्ती) को ठीक करने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करती है। जेसिका फॉक्स ने बताया कि मुझे उम्मीद है कि आप लोग शायद नहीं जानते होंगे कि एक कंडोम का इस्तेमाल कायक बोट्स को रिपेयर के लिए किया जा सकता है।'

जेसिका फॉक्स के अनुसार कंडोम कार्बन को काफी स्मूद फिनिश देता है। उनका ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। 27 साल की फॉक्स सिडनी की रहने वाली है। टोक्यो ओलंपिक के कैनोन स्लेलम इवेंट में 106.73 टाइम के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

फॉक्स का ओलंपिक खेलों में रिकॉर्ड शानदार

उन्हें गोल्ड मैडल जीतने की उम्मीद थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। यही कारण है कि वे इवेंट के बाद बेहद निराश भी थी। उनका एक इवेंट अभी भी बाकी है। वे इस रेस में वे फास्टेस्ट थीं, लेकिन टाइम पेनल्टी के चलते उन्हें तीसरा स्थान हासिल हुआ। फॉक्स तीन बार की कैनोन स्लेलम K1 वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में लंदन ओलंपिक्स में भी सिल्वर मैडल जीता था। वहीं उन्होंने 2016 में हुए रियो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज जीता था।

Related News