आप सभी को पता है इंग्लैंड में वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैण्ड से हारने के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया बल्कि दो महीने क्रिकेट न खेलने का फैसला लेकर कश्मीर में भारतीय सेना की सेवा करेंगे। वैसे इन दिनों टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है।

धोनी के फैंस देश में ही नहीं विदेशों में भी बहुत देखने को मिलते है। धोनी अपनी शानदार बल्लेबाजी, कप्तानी और विकेटकीपिंग से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन आज हम बॉलीवुड की ऐसे एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले है जो धोनी की बहुत बड़ी फैन है। हम बात कर रहे है सनी लियोन की।


हाल में सनी लियोन ने एक इन्टरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया था कि वह धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं। उनका क्रिकेट वह बेहद पसंद करती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बात दे की सनी लियोन कहा था कि उन्हें धोनी इसलिए पसंद हैं कि क्योंकि वह एक साधारण इंसान हैं और पारिवारिक हैं। इसलिए उन्हें वह एक शानदार क्रिकेटर लगते हैं।

Related News