स्पोर्ट्स डेस्क। कई ऐसी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के लोगों को हैरान किया है। आज हम आपको एक ऐसे ही भारतीय महिला क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नाम सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। जानकारी के लिए हम आपको बता दे की भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने 15 साल, 285 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में 73 रन की पारी खेलकर सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली भारतीय का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बता दे कि इसके साथ ही शेफाली वर्मा ने सचिन का 16 साल, 214 दिन की आयु अंतरराष्ट्रीय अर्ध शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Related News