स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों इस समय आई पी एल 2022 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल नंबर 3 पर है और दिल्ली कैपिटल्स नंबर 7 पर है। आज इन दोनों टीमों में ही महा मुकाबला होने जा रहा है, जो आई पी एल 2022 का 34 वां मैच है। हम आपको राजस्थान रॉयल्स के ऐसे धाकड़ खिलाडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज दिल्ली कैपिटल्स को कड़ी टक्कर देंगे।

1.यजुवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए थे। आज भी अपनी घातक गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों पर भारी पड़ेंगे।

2.जॉस बटलर
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जॉस बटलर आईपीएल 2022 में अब तक दो शतक लगा चुके हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 103 रन की पारी खेली। आज के रोमांचक मुकाबले में जॉस बटलर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

3.संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आज वह दिल्ली के गेंदबाजों के लिए परेशानी बन सकते हैं।

Related News