क्रिकेट खेल दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेलों में से एक हैं। क्रिकेट खेलने का आनंद तब और दोगुना बढ़ जाता हैं, जब वह बेहद खूबसूरत नज़ारे से घिरे मैदानों पर खेला जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेट मैदानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी ख़ूबसूरती के लिए बेहद मशहूर हैं।

नंगा पर्वत: यह पाकिस्तान के नियंत्रण वाले गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में आता हैं। इस पर्वत की ऊंचाई 8,125 मीटर या 26, 658 फुट है। इस पर्वत के बगल में क्रिकेट खेलने का काफी अच्छा मैदान हैं। यह नजारा वाकई में बेहद अद्भुत हैं।

बाम्बुरग कैसल क्रिकेट क्लब: यह इंग्लैंड के नॉर्थम्बरलैंड के तट के पास स्तिथ हैं। अपनी खूबसूरती के अलावा यहां बने क्रिकेट मैदान के लिए यह जगह काफी मशहूर हैं। इस जगह पर आप क्रिकेट खेलने के साथ साथ हसीन वादियों का भी आनंद उठा सकते हैं।

सिंगापुर क्रिकेट क्लब: यह सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट में पडंग के दक्षिण छोर पर कनॉट ड्राइव पर स्थित है। यहां क्रिकेट, रग्बी और फुटबॉल जैसे खेल भी खेले जाते हैं। खेल मैदानों के अलावा यहां कई रेस्टोरेंट भी हैं, जो आपको स्वादिष्ट भोजन से मदहोश होने को मजबूर कर देंगे।

स्विज़रलैंड का आईस क्रिकेट: यहां क्रिकेट बर्फ की मोटी सतह और झील के पास खेला जाता हैं। आईस क्रिकेट चैलेंज में आपने शोएब अख्तर और सहवाग को यहां खेलते जरूर देखा होगा। यहां खेलने के लिए खिलाड़ियों को स्पाइक शूज़ की जगह स्पोर्ट्स शूज़ पहनने होते हैं।

चित्रल, पाकिस्तान: यह पाकिस्तान के हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला की तलहटी में घिरा हुआ है। पाकिस्तान में पहाड़ियों के बीच हरियाली से घिरे इस मैदान पर क्रिकेट खेलने का मज़ा ही कुछ और है। यह जगह खेल के साथ टूरिज्म के लिए भी काफी मशहूर हैं।

Related News