आईपीएल की नीलामी 18 फरवरी यानी आज है। ऐसे में सभी ये देखने को उत्साहित हैं कि कौनसा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकता है। 8 टीमों के 61 स्पॉट्स को भरने के लिए 292 खिलाड़ी इस रेस में शामिल होने वाले हैं। लेकिन आज हम आपको इतिहास के उन खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतिहास में सबसे महंगे बिके हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह हैं। युवराज सिंह को 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन युवराज का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा। वह 14 मैचों में सिर्फ 248 रन बना सके थे और उनका स्ट्राइक रेट 118 का रहा था।

आईपीएल के इतिहास में दूसरे नंबर पर विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस है। जिन्हे 2020 की नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ में खरीदा था।

इसके बाद तीसरे स्थान पर नाम आता है बेन स्टोक्स का जिन्हे 2017 में पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे बेहद शानदार खिलाड़ी हैं।

2014 में युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 करोड़ में खरीदा था। युवराज ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 376 रन बनाए और पांच विकेट लिए थे।

स्टोक्स ने आईपीएल नीलामी में दो बार सबसे महंगे बिके हैं। तब राजस्थान रॉयल्स ने स्टोक्स को आईपीएल नीलामी 2018 में 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Related News