महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। पूरी दुनिया में धोनी के लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि कुछ क्रिकेटर्स भी महेंद्र सिंह धोनी को बहुत फॉलो करते हैं। अपने क्रिकेट करियर में महेंद्र सिंह धोनी ने कई दोस्त बनाए हैं जो अभी भी उनके साथ हैं। आज हम ऐसे 5 खिलाडियों की बात करने जा रहे हैं जो महेंद्र सिंह धोनी के काफी अच्छे दोस्त हैं।

1. रवींद्र जडेजा


जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी का बहुत अच्छा दोस्त माना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी और जडेजा की क्रिकेट में साझेदारी भी काफी अच्छी रही है। महेंद्र सिंह धोनी की अध्यक्षता में टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा हमेशा नंबर एक पसंद थे। आईपीएल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स टीम में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे पसंदीदा प्लेयर्स में रविंद्र जडेजा ही रहे हैं।

2. रविचंद्रन अश्विन


भारतीय टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भी एम एस धोनी के काफी अच्छे दोस्त हैं। धोनी की कप्तानी में रविचंद्रन अश्विन हमेशा टीम का हिस्सा रहे हैं और उस समय रविचंद्रन का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा है लेकिन उसके बाद अब सीमित मैच वाले ओवर में इन्हे खेलने का मौका नहीं मिलता है।

3. शोएब मलिक


पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज शोएब मलिक धोनी के ख़ास दोस्तों में से एक है। मलिक के करियर में धोनी के मेंटर के समान रहे हैं। ये दोनों कई बार एक दूसरे की तारीफ़ करते हुए नजर आते हैं।

4. सुरेश रैना


भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना की गिनती भी माही के खास दोस्तों में होती है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सुरेश रैना मिडिल ऑर्डर में काफी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं लेकिन धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद इन्हे टीम से हटा दिया गया।

5. डीजे ब्रावो


वेस्टइंडीज के शानदार ऑलराउंडर डीजे ब्रावो धोनी के करीबी दोस्त हैं। जब भी धोनी वेस्टइंडीज जाते हैं तो ब्रावो और धोनी रात का डिनर साथ ही करते हैं। दोनों की दोस्ती बहुत ही गहरी है। आईपीएल में दोनों प्लेयर चेन्नई सुपर किंग्स में साथ थे।

Related News