बात करे क्रिकेट जगत की तो बहुत बहुत से क्रिकेटर है जो अपने काबिलियत और प्रदर्शन की वजह से चर्चे में है, बहुत से बड़े बड़े क्रिकेटर हैं किसी के पास लेंबोर्गिनी तो किसी के पास सोने की गाड़ी और बहुत से महंगे से महंगे सामान होते हैं। लेकिन हम आज आपको बताने वाले हैं कि गले में सबसे महंगी सोने की चेन पहनते हैं ये 5 क्रिकेटर नंबर 1 पहनता है सबसे महंगी।

1- क्रिस गेल
वेस्टइंडीज टीम के क्रिस गेल क्रिकेट जगत के सबसे तूफानी खिलाड़ी माने जाते हैं। मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी क्रिस गेल खूब एंटरटेनमेंट करते हैं। क्रिस गेल के शौक भी बड़े-बड़े हैं। इन्हीं में से एक है गले में सोने की चेन पहनना। क्रिस गेल अपने गले में लगभग 700 ग्राम की सोने की चेन पहनते हैं।
2- हार्दिक पांड्या
भारत टीम के धाकड़ व ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी काफी स्टाइलिस्ट माने जाते हैं। अपनी हेयर स्टाइल और बॉडी पर टैटू को लेकर हार्दिक पांड्या काफी चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या गले में सोने की महंगी चेन भी पहनते हैं।

3- सुनील नारायण
वेस्टइंडीज टीम के जादुई स्पिनर गेंदबाज सुनील नारायण भी गले में महंगी सोने की चेन पहनने का शौक रखते हैं। सुनील नारायण अपने करियर के शुरू से ही यह चेन पहनते आए हैं। अपने गले में सुनील नारायण लगभग 400 ग्राम सोने की चैन पहनते हैं।

4- ऋषभ पंत

भारत टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी अपने गले में सोने की महंगी चेन पहनते हैं। ऋषभ पंत अपने लिए इस चेन को काफी लकी मानते हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही ऋषभ पंत ने इस चेन को पहना है। गले के साथ-साथ हाथ में भी ऋषभ पंत सोने की चेन पहनते हैं।

5- प्रवीण कुमार
भारतीय टीम के लिए मीडियम तेज गेंदबाज रह चुके प्रवीण कुमार को गले में सोने की चेन पहनने का काफी शौक रहा है। एक समय तो प्रवीण कुमार की 8 लाख रुपए की सोने की चेन चोरी भी हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने कंप्लेन की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

Related News