2019 का वर्ल्ड कप लास्ट स्टेज पर पहुंच चूका है और 2019 के वर्ल्ड कप में इंडिया टीम की परफॉर्मेंस वाकई में दमदार रही है। अब भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने 2011 का विश्व कप जीता था। 28 साल बाद टीम इंडिया ने ये वर्ल्डकप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। अब 2019 में भी सभी को इंतजार है कि टीम इंडिया एक बार फिर से कप जीते। 2023 के विश्व कप की बात करें तो 2023 के विश्वकप में हम आपको ऐसे 5 खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि कप्तानी के लिए प्रबल दावेदार हैं।

1. पृथ्वी शॉ

उभरते हुए और युवा बल्लेबाजपृथ्वी शॉ आज के समय में अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। 2023 में ये इंडियन क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

2. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने आईपीएल में 4 बार मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर उसे जिता चुके हैं। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम में 10 बार वनडे क्रिकेट में कप्तानी संभाली है जिनमे से 8 मैच भारतीय टीम ने ही जीते हैं। वे भी 2023 में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं और टीम को जिता सकते हैं।

3. के एल राहुल

शिखर धवन के चोटिल होने के बाद 2019 में वर्ल्डकप में के एल राहुल को शामिल किया गया था। उन्होंने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता है। वे भी 2023 में कप्तानी संभाल सकते हैं।

4. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है और बेहतरीन ऑलराउंडर भी हैं। अब तक पांड्या ने 45 वनडे मैचों में 731 रन बना बनाए हैं और 44 विकेट भी लिए हैं। 2023 में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

5. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत जो कि भारतीय टीम में एक उभरते हुए सितारे हैं अपनी बैटिंग और विकेट कीपिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। वह 2023 के विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में देखे जा सकते हैं।

Related News