आज हम आप लोगों को ऐसे तीन विकेट कीपर के बारे में बताने वाले हैं जो महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का चेला भी है।

महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन विकेटकीपर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। लेकिन अब धोनी के रिटायरमेंट का समय भी आ गया है। आज हम उन खिलाडियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो विकेटकीपिंग में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले सकते हैं।

1. ऋषभ पंत


भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान में कई बार धोनी से राय लेते देखे गए हैं और धोनी उनके लिए एक मेंटर है। कहा जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋषभ पंत इंडियन क्रिकेट टीम में एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे अच्छे विकल्प होंगे।

2. ईशान किशन


ईशान किशन काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और वे भी धोनी की जगह ले सकते हैं।

3. संजू सैमसन


भारतीय क्रिकेट टीम के एक और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंडियन क्रिकेट टीम में केवल एक बार टी-20 टीम का हिस्सा रहे हैं। संजू सैमसंग को आप लोग हमेशा आईपीएल के दौरान देखते होगे।

Related News