स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना महामारी के कारण आईपीएल को बीच में ही रोक दिया गया था, जिसका दोबारा शुभारंभ दुबई में हो चुका है। दोस्तों आईपीएल खेलों में लगभग सभी देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं और अपने नाम का ही अविश्वसनीय विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराते है। दोस्तों आज हम आपको आई पी एल 2021 में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों आई पी एल 2021 में मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड ने सबसे अधिक स्ट्राइक से रन बनाए हैं। हम आपको बता दें कि पोलार्ड ने आईपीएल 2021 में 161 की स्ट्राइक से रन बनाए हैं, दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ आते हैं जिन्होंने 160 की स्ट्राइक से रन बनाए हैं। दोस्तों तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम आता है, जिन्होंने 159 की स्ट्राइक रेट से आई पी एल 2021 में रन बनाए हैं।

Related News