खेल डेस्क। साल 2024 भारतीय क्रिकेट के कुछ अहम पलों का गवाह बनेगा। पिछले साल कार दुर्घटना का शिकार हुए ऋषभ पंत इस साल एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी करेंगे। वहीं एमएस धोनी के अन्तिम बार आईपीएल में खेलने की उम्मीद है।

इंटरनेशनल क्रिकेट से साल साल 2020 में संन्यास ले चुके एमएस धोनी साल 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग में आखिरी बार आईपीएल खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। धोनी संन्यास का ऐलान इस साल कर सकते हैं।

जनवरी 2023 में कार दुर्घटना का शिकार हुए भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की इस साल आईपीएल में वापसी की संभावना है। वह फिर से दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं।

वहीं भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उन्हें रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है।

PC: espncricinfo
नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News