स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने का सपना हर एक खिलाड़ी का होता हैं। विश्व क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की, लेकिन समय के साथ वे एक महान बल्लेबाज के रूप में स्थापित हुए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं ..

केविन पीटरसन: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपने करियर की शुरुआत लेग स्पिनर के तौर पर की थी। लेकिन बाद में वे इंग्लैंड के सबसे महान खिलाडी के रूप में उभर कर सामने आये।

सनथ जयसूर्या: श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने करियर की शुरुआत लेग स्पिनर के रूप में की थी। समय के साथ वे परिपक्व होते गए और श्रीलंका के महान महान बल्लेबाज़ों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया।



रोहित शर्मा: भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्पिनर की थी। लेकिन बल्लेबाज़ी में ठीक होने की वजह से उन्होंने इसमें हाथ आजमाया और आज वे विश्व क्रिकेट के महान क्रिकेटर्स में शुमार हैं।

स्टीव स्मिथ: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी अपने करियर की शुरुआत गेंदबाज़ के रूप में की थी। बाद में रिकी पोंटिंग की सलाह मान कर बल्लेबाज़ी शुरू की और फिर तो कमाल ही कर दिया।

वीरेंद्र सेहवाग: भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सेहवाग ने अपने करियर की शुरुआत स्पिन गेंदबाज़ के रूप में की थी। इनका एकदिवसीय बेस्ट बोलिंग फिगर 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन देकर 4 विकेट का है।

Related News