किसी भी खिलाड़ी के लिए सेंचुरी लगा पाना आसान नहीं होता है और जब बात टी20 फॉर्मेट की हो तो मुश्किल थोड़ी और भी बढ़ जाती है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में केवल 9 सेंचुरी अब तक लगे हैं। इसमें से दो क्रिस गेल के नाम है जबकि भारत की तरफ से केवल सुरेश रैना ऐसे गेंदबाज हैं जो टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगा पाए हैं। जोस बटलर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर कई ऐसे मौजूदा खिलाड़ी हैं जिनसे आप इस तरह की पारी की उम्मीद करते हैं।

फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार न केवल 15 साल के सूखे को खत्म करेगी बल्कि इस सूची में भी और नाम दर्ज होंगे। मौजूदा टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो फॉर्म में हैं। सूर्यकुमार यादव 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और फैंस को सबसे ज्यादा उम्मीद उनसे ही है।

T20 World Cup Century
टी20 वर्ल्ड कप सेंचुरियन की बात करें तो क्रिस गेल का नाम सबसे पहले आता है जिन्होंने वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने पहले एडिशन के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने 117 रन की पारी खेली। गेल ने दूसरी सेंचुरी 2016 में लगाई थी। इसके अलावा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं सुरेश रैना, महेला जयवर्धने, ब्रैंडन मैक्कलम, एलेक्स हेल्स, अहमद शहजाद, तमिम इकबाल, और जोस बटलर ने लगाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के सेंचुरियन
क्रिस गेल- 117 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 11-09-2007

सुरेश रैना- 101 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 02-05-2010

महेला जयवर्धने- 100 रन, जिम्बाब्वे के खिलाफ, 03-05-2010

ब्रेंडन मैक्ककलम- 123 रन, बांग्लादेश के खिलाफ, 21-09-2012

एलेक्स हेल्स- 116* रन श्रीलंका के खिलाफ, 27-03-2014

अहमद शहजाद- 111* रन, बांग्लादेश के खिलाफ, 30-03-2014

तमीम इकबाल- 103* ओमान के खिलाफ, 13-03-2016

क्रिस गेल- 100* इंग्लैंड के खिलाफ 16-03-2016

जोस बटलर- 101* श्रीलंका के खिलाफ 01-11-2021

2022 में इन बल्लेबाजों से है आस
2022 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि उन्हें कुछ विस्फोटक पारियां देखने को मिलेगी। कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिनसे इस एडिशन में शतकरीय पारी की उम्मीद होगी। जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, डेवॉन कॉन्वे और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज इस एडिशन में फैंस की इस मुराद को पूरी कर सकते हैं।

Related News