भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाकर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार ने नीदरलैंड के खिलाफ 25 बॉल पर नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेलकर रिजवान को पछाड़ दिया है। हालांकि दोनों के बीच आगे निकले की होड़ मची हुई है।

सूर्यकुमार ने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए इस साल टी20 की 25 पारियों में 41.28 की औसत से 867 रन बनाए हैं। इसमें सूर्यकुमार का एक शतक भी शामिल है। वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने इस साल टी20 की 19 पारियों में 51.56 की औसत से 825 रन बनाएं हैं।

सिकंदर रजा ने सबको चौंकाया
टीम इंडिया के लिए शानदार बैटिंग कर रहे सूर्यकुमार आईसीसी की अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं मोहम्मद रिजवान टॉप पर काबिज हैं। दोनों के 21 प्वाइंट का फर्क है। दूसरे नबंर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे हैं।

वहीं दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है। सिकंदर ने साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 19 पारियों में 38.35 की औसत से 652 रन बनाएं हैं। इसमें उनका 87 का उच्चतम स्कोर भी शामिल है। सबसे ज्यादा रन बनाने की इस लिस्ट में श्रीलंका के पाथुम निसांका का चौथे स्थान पर हैं। निसांका ने 21 टी20 पारियों में साल 2022 में 31.80 की औसत से 636 रन बनाए हैं। इसमें 75 रन की खेली गई पारी भी शामिल है।

Related News