भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी के दम पर आज के समय में पूरे विश्व में अपना नाम बना चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी ना केवल एक बहुत अच्छे बल्लेबाज के बल्कि वह बहुत अच्छे कप्तान भी रह चुके हैं। उनकी सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि

वह भारत के पहले ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताए है। महेंद्र सिंह धोनी ना केवल एक अच्छे कप्तान के रूप में जाने जाते हैं बल्कि वह दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशर के रूप में भी जाने जाते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के बारे में उनके साथी खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने काफी खुलासे किए हैं।

सुरेश रैना नेम महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशर होने के पीछे की बात बताई है। सुरेश रैना ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी कहते थे कि जब तक मैच खत्म ना हो तब तक आप खत्म ना हो। उनका कहने का मतलब यह था कि जब तक मैच खत्म ना हो आपको मैदान पर टिके रहना है और

संभल कर खेलना है जब तक पूरी तरीके से आप मैसेज को खत्म नहीं कर देते और अपनी टीम को जीत के मुकाम तक ना ले जाते तब तक आपको आउट नहीं होना है। सुरेश रैना ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का यही मंत्र था इसलिए वह हमेशा ही मैच को आखिरी तक ले जाते थे और इसलिए वो है आज के समय में दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशर माने जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया है। यह भारतीय टीम के लिए खुशखबरी है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा सफल कप्तान उनके साथ t20 वर्ल्ड कप में होगा।

हाल ही में बीसीसीआई ने कहां है कि आने वाले वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी सुनील गावस्कर और बाकी टीम के सदस्यों के साथ टीम का हिस्सा होंगे।

Related News