क्रिकेट दुनिया के प्रसिद्ध और लोकप्रिय खेलों में से एक हैं, जिसके करोड़ो फैंस हैं, क्रिकेट का इतिहास 150 साल पुराना हैं, जो इंग्लैंड से शुरु हुआ था, भारत में क्रिकेट त्यौहार से कम नहीं हैं और इसके खिलाड़ियो को भगवान माना जाता हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हैं जो विवादों के लिए विख्यात हैं, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आपको उन खिलाड़ियो के बारे में बताएंगे, जो सेक्स स्कैंडल में फंस गए और अपने देश का नाम शर्मसार किया, आइए जानत हैं इनके बारे में-

Google

1. क्रिस गेल:

वेस्टइंडीज के तेजतर्रार बल्लेबाज क्रिस गेल 2015 विश्व कप के दौरान एक गंभीर विवाद में फंस गए थे, एक मसाज थेरेपिस्ट ने उन पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया, उनका दावा था कि उन्होंने चेंजिंग रूम में खुद को उसके सामने नंगा कर लिया था।

2. शेन वॉर्न:

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वॉर्न विवादों से अछूते नहीं रहे, उन पर ब्रिटिश नर्स डोना राइट को अश्लील संदेश भेजने और 2006 में एक महत्वपूर्ण मैच से ठीक पहले दो मॉडलों से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें लीक करने के आरोप लगे थे।

Google

3. केविन पीटरसन:

पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन भी दक्षिण अफ़्रीकी वैनेसा निम्मो के साथ अपने संक्षिप्त संबंध से जुड़े एक घोटाले के कारण सुर्खियों में रहे।

4. हर्शल गिब्स:

दक्षिण अफ़्रीकी स्टार हर्शल गिब्स ने अपनी आत्मकथा, "टू द पॉइंट" में खुलासे करके चर्चाओं को हवा दी। उन्होंने कबूल किया कि 1999 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ मैच के दौरान, उन्हें उसी होटल में ठहरी एक महिला की वजह से शतक बनाने की प्रेरणा मिली।

Google

5. शाहिद अफरीदी:

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी कराची में लड़कियों के साथ होटल के कमरे में पकड़ा गया था। टीम के साथी अतीक-उज़-ज़मान और हसन रज़ा के साथ, अफरीदी ने दावा किया कि लड़कियों ने ऑटोग्राफ़ मांगे थे, लेकिन जांच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों पर 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से प्रतिबंध लगा दिया।

Related News