स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका में अगले साल शुरू होने साउथ अफ्रीका क्रिकेट लीग के जरिए क्रिकेट के सभी फ्रेंड्स को मिनी आईपीएल देखने का मौका मिलेगा। बुधवार को साउथ अफ्रीका की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है। इस दौरान बताया गया है कि लीग की सभी 6 टीमों को उन कंपनियों ने खरीदा है जो आईपीएल में भी अपना मालिकाना हक रखती है। साउथ अफ्रीका में इस T20 लीग का आयोजन जनवरी के महीने से होगा। साउथ अफ्रीका में होने वाली इस लीग की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ को दी गई है।

* जानिए किस टीम को किसने खरीदा :

1. आरएसपीजी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने डरबन की टीम को खरीदा है। इस कंपनी ने पिछले साल आईपीएल में रिकॉर्ड बोली लगाकर लखनऊ की टीम को खरीदा था। इसके लिए संजीव गोयनका के ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपए राशि खर्च की थी।

2. रिलाइंस इंडस्ट्री लिमिटेड केपटाउन की टीम को खरीदा है। आईपीएल में खेलने वाली सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडिया भी इसी कंपनी की है। मुंबई इंडियंस टीम में अब तक 5 बार आईपीएल का किताब जीता है।

3. प्रेटोरिया की टीम को दिल्ली के सह मालिक जेएसडब्ल्यू ने प्रेटोरिया ने खरीदा है। खेलों के मामले में जेएसडब्ल्यू कंपनी बहुत बड़ी है। इस कंपनी के द्वारा कई खिलाड़ियों को स्पॉन्सर किया जाता है। साउथ अफ्रीका में होने वाली इस लीग में इनकी भी टीम होगी।

4. सन टीवी ने पोर्ट एलिजाबेथ की टीम को खरीदा है। आईपीएल में खेलने वाली जानी-मानी टीम सनराइज हैदराबाद भी इन्हीं की टीम है। साउथ अफ्रीका में होने वाली लीग में भी या कंपनी अपनी टीम उतारने वाली है।

5. चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड ने जोहानिसबर्ग की टीम को खरीदा है। 2008 के ऑक्शन में इंडिया सीमेंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को खरीदा था। अब वह साउथ अफ्रीका में होने वाली इस लीग में भी अपनी टीम के साथ नजर आएंगे।

6. साउथ अफ्रीका में होने वाली इस लीग में रॉयल स्पोर्ट्स ग्रुप में पार्ल की टीम को खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स टीम भी इसी ग्रुप की है। रॉयल ग्रुप में चार कंपनियों के शेयर शामिल है। पिछले साल यह टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची थी।

Related News