भारत की अवनि लेखरा ने शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (एसएच1) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मौजूदा टोक्यो पैरालिंपिक में अपना दूसरा पदक जीता। अवनी, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग (SH1) स्पर्धा में पैरालिंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी और अब उन्होंने शुक्रवार को 50 मीटर राइफलमें तीसरे स्थान प्राप्त करने के साथ एक ब्रॉन्ज मैडल जीत कर इतिहास रच दिया है। वह पैरालिंपिक के एकल संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।

अवनि लेखरा नीलिंग पोजीशन के बाद 149.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर थीं। प्रोन राउंड के बाद वो सीधे छठे नंबर पर चली गई थी लेकिन फिर स्टैंडिंग पोजीशन में उन्होंने कमाल की वापसी की और मुकाबले को तीसरे नंबर पर रहते हुए खत्म किया।

टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहा है। अवनि के ब्रॉन्ज मैडल जीतने से पहले पुरुषों के हाई जंप कैटेगरी में प्रवीण कुमार ने सिल्वर मैडल अपने नाम किया था। उन्होंने 2.07 मीटर की हाई जंप के साथ ये कमाल किया।

इस पैरालिंपिक में भारत अब तक 11 मैडल जीत चूकाहै। इसमें 2 गोल्ड मैडल, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। यह पैरा खेलों में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। भारत ने रियो 2016 में चार पदक और 1984 पैरालिंपिक में चार पदक जीते थे।

Related News