कुछ समय पहले ही भारत की अंडर-19 टीम की ओर से खेलने के बाद अर्जुन तेंदुलकर जब इंग्लैंड गए तो, इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट के साथ अर्जुन नैंडोज़ में लंच डेट पर गए। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में डेनियल वेट के साथ फोटो शेयर की। जिसके बाद से इन दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

अर्जुन और डेनियल के अफेयर की चर्चा मीडिया में खूब रही, हालांकि इस अफवाह में कोई सच्चाई नहीं थी। आपको बता दें डेनियल अर्जुन से आयु में काफी बड़ी हैं. ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं, कुछ समय पहले डेनियल ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- मेरे दोस्त (अर्जुन) को लॉर्ड्स के मैदान पर खेलता देखकर अच्छा लगा. वह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

बात करे डेनियल वेट की तो भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली को काफी पसंद करती हैं। इसके अलावा वो विराट को प्रपोज भी कर चुकी हैं। फिलहाल अर्जुन के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Related News