भारतीय टीम के कप्तान और वनडे-टी-20 के उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरें आती रहती हैं। लेकिन खबर ऐसी है कि वर्ल्ड कप के बाद विराट और रोहित के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली विवाद को एक बार फिर हवा मिल गई है। खबरों के अनुसार रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की पत्नी को अनफॉलो कर दिया है।


एक तरफ जहां रोहित शर्मा विराट और अनुष्का को फॉलो नहीं करते वहीं विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ ही उनकी पत्नी रितिका सजदेह को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अब ऐसे क्यों है यह भी किसी को नहीं पता।

विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद भी रिपोर्टस आई थी कि रोहित और विराट में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद खबर आई थी कि टीम 14 जुलाई के बाद वापस लौटेगी। हांलिका, रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ उससे पहले ही अकेले वापस लौट आए।

Related News