रोहित शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के उप कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हैं। वे हमेशा अपने शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहते हैं। उनकी बल्लेबाजी बेहद ही जबरदस्त है।

रोहित शर्मा आईपीएल ख़िताब को तीन बार अपने नाम कर चुके हैं और सीमित ओवरों में दोहरा शतक लगाने वाले भी इकलौते बल्लेबाज हैं। ऐसे ना जाने कितने ही और रिकॉर्ड हैं जो रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं।

आज हम आपको रोहित शर्मा के घर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ही आकर्षक और शानदार है। आप इस घर को देखते ही रह जाएंगे। ये अपार्टमेंट, 29 वीं मंजिल, वर्ली, मुंबई में हैं।

29-मंजिल का आलीशान घर 6,000 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट है। 2015 में रोहित ने ये घर 30 करोड़ में खरीदा था। सिंगापुर के पाल्मर और टर्नर आर्किटेक्ट्स द्वारा डिजाइन किया गया ये घर बेहद ही सुंदर है जहाँ से आपको समुद्र का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

ये एक स्मार्ट हाउस है जिसकी कई चीजों को आप खुद ऑपरेट कर सकते हैं। आप घर की तस्वीरों पर नजर डाल सकते हैं।

Related News