भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 8 साल पहले साक्षी रावत के साथ एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके पांच साल बाद फरवरी 2015 में दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम जीवा रखा था। अब धोनी की अपनी पत्नी और बेटी को अक्सर मैदान पर धोनी के लिए चीयर करते देखा जा सकता है। धोनी और साक्षी क्रिकेट जगत के सबसे पॉपुलर कपल में से एक है। साक्षी ने अब उस व्यक्ति के नाम का खुलासा किया है, जिसने उनको धोनी से मिलवाया था।

हाल ही में साक्षी ने मुंबई में अपने दोस्तों और परिवार के साथ 30वां बर्थडे मनाया था। इस पार्टी में कुछ भारतीय क्रिकेटर्स भी शामिल हुए थे जिसमें हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर शामिल है। इसी पार्टी में रोबिन उथप्पा भी अपनी पत्नी के साथ शामिल थे। पार्टी के साथ साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी शादी में रोबिन उथप्पा की बड़ी भूमिका थी।

इस तस्वीर के जरिये साक्षी ने उथप्पा को धोनी के साथ उनकी शादी के लिए शुक्रिया अदा किया। साक्षी ने लिखा है 'इस शख्स का धन्यवाद. इसकी वजह से ही आज माही और मैं साथ है। रॉबिन और शीतल आपसे मिलकर अच्छा रहा। पार्टी में आने के लिए धन्यवाद।'

बता दें कि उथप्पा ने धोनी की कप्तानी में 35 मैच खेले है। रॉबिन उथप्पा वर्तमान में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सोनी के कमेंटरी पैनल के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलिया में है वहीं धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन इस दौरे पर वनडे सीरीज के लिए उनके टीम में लौटने की उम्मीद की जा रही है।

Related News