भारतीय टीम के स्टार ओपनर और गब्बर के नाम से पूरी दुनिया विख्यात शिखर धवन की पत्नी के साथ अभी हाल ही में तलाक हो गया है। शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ने इस बात की जानकारी अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी वह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में काफी भावुक नजर आ रही थी अभी तक शिखर धवन की तरफ से इस बात पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी बहुत बार शिखर धवन का सपोर्ट करने के लिए मैदान में भी देखी गई है। वह हमेशा से ही शिखर धवन द्वारा लगाए गए छक्कों चौकों पर बहुत बार चेयर करती हुई नजर आई हैं।

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी साल 2012 में हुई थी। खबरों के अनुसार शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी जिसके बाद के बीच नजदीकियां बढ़ गई और उन्होंने साल 2012 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों के मिलने के पीछे की वजह हरभजन सिंह की दरअसल आयशा हरभजन सिंह की फ्रेंड लिस्ट में थी और शिखर धवन ने उन्हें देखा था जिसके बाद वह पहली बार में ही ऐसा पर फिदा हो गए थे जिसके बाद शिखर धवन ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी और इन दोनों की बात स्टार्ट हो गई थी।

इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और उन्होंने साल 2009 में सगाई कर ली थी जिसके बाद शिखर धवन को अपने करियर को बनाने के लिए टाइम चाहिए था तो उन्होंने शादी में थोड़ा समय लेते हुए साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी कर ली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयशा की है दूसरी शादी थी ऐसा इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेसमैन से भी शादी कर चुकी हैं। ऐसा की पहली शादी से उनको दो बेटियां भी हैं जिनकी देखरेख अभी के समय में भारतीय ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन कर रहे थे।

Related News