खेल डेस्क। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक्ट्रेस सना जावेद संग तीसरा निकाह किए जाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने 18 जनवरी को तीसरा निकाह कर सभी चौंका दिया दिया था।

उन्होंने शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। तीसरे निकाह के बाद शोएब मलिक को काफी ट्रोल किया गया। इन सबके बाद अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब ने चुप्पी तोड़ी है।

शैडो प्रोडक्शंस पॉडकास्ट पर बात करते हुए शोएब मलिक ने कहा कि वो करना चाहिए जो आपका दिल बोले, ये नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या सोचेंगे। गौरतलब है कि शोएब मलिक ने भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ साल 2010 में निकाह किया था।

दोनों का एक बेटा इजहान भी है। तलाक के बाद दोनों अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर करेंगे। खबरों के अनुसार, सानिया मिर्जा ने पति शोएब मलिक से खुला लेकर अपने रास्ते अलग किए हैं।

PC: wikipedia

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News