क्रिकेट की तर्ज पर अब कुश्ती में भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लागू हो गया है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लागू होने के बाद अब खिलाड़ियों को ग्रेड के हिसाब से सालाना तय रकम मिला करेगी। नया कॉन्ट्रैक्ट एक नवंबर से प्रभावी होगा और इसकी मियाद एक साल की होगी।

रेसलिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 24 रेसलर्स को जगह दी है। स्टार रेसलर बजरंग पूनिया को ग्रेड 'ए' में जगह दी गई है। जबकि पिछले कुछ समय से खराब फार्म से गुजर रहे रेसलर सुशील कुमार को ग्रेड 'बी' से ही संतोष करना पड़ेगा।

खिलाड़ियों को ऐसे मिलेगी राशि
ग्रेड 'ए' में शामिल रेसलर्स को सालाना 30 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं ग्रेड 'बी' में शामिल रेसलर्स को सालाना 20 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा ग्रेड 'सी', 'डी' और 'ई' वाले रेसलर्स को फैडरेशन की तरफ से क्रमशः 10, 5 और 3 लाख रुपए सालाना मिलेंगे।

किस रेसलर को मिली कौनसी ग्रेड:
ग्रेड 'ए'- बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और पूजा।

ग्रेड 'बी'- सुशील कुमार और साक्षी मलिक।

ग्रेड 'सी'- संदीप तोमर, साजन भनवाला, रितु फोगाट, दीपक पूनिया, विनोद ओम प्रकाश, दिव्या काकरान और सुमित मलिक।

ग्रेड 'डी'- सचिन राठी, रवि कुमार, सिमरन, मानसी, राहुल अवारे, नवीन, उत्कर्ष काले, अंशु मलिक, विजय।

ग्रेड 'ई'- जितेंद्र, नवजोत कौर, किरण और हरप्रीत।

Related News