जानकारी के लिए बता दें कि भारत की खूबसूरत गोल्फर शर्मिला निकोलेट का जन्म बेंगलुरु में हुआ। शर्मिला निकोलेट के पिता फ्रेंच हैं तथा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इनकी मां का नाम सुरेखा है।
शर्मिला निकोलेट महज 18 साल की उम्र में ही पेशेवर गोल्फर बन गई थीं। शर्मिला गोल्फ खेलने के अलावा सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं। वह अपनी ख़ूबसूरती और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

आइए जानें, भारतीय गोल्फर शर्मिला निकोलेट से जुड़ी रोचक बातें...

— गोल्फ और फिटनेस के आलावा शर्मिला का मॉडलिंग में भी रुझान है।
— गोल्फर शर्मिला हमेशा इन्टरनेट सेंसेशन बनीं रहती हैं।

— इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शर्मिला के 122 हजार फॉलोवर हैं।
— शर्मिला का छरहरा बदन उन्हें खूबसूरत बनाता है।

— यह महिला खिलाड़ी रोज योगा भी करती है।
— फिटनेस पर शर्मिला सेमीनार भी कराती रहती हैं।

- यूरोपियन टूर के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय गोल्फर हैं शर्मिला।
— अब तक 11 टाइटल जीत चुकी हैं शर्मिला निकोलेट।
— गोल्फ के अलावा स्विमिंग के भी कई खिताब जीत चुकी हैं।

— भारत के महिला गोल्फ एसोसिएशन में भी 11 जीत दर्ज कर चुकी हैं।
— शर्मिला 2012 में हीरो-केजीए टूर्नामेंट, 2015 में हीरो-डब्ल्यूपीजीटी भी जीता।

Related News