विश्व कप 2019 का खिताब मेजबान इंग्लैंड ने अपने नाम किया। इंग्लैंड ने क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई विश्व कप जीता। बात करें विश्व कप 2019 की तो इस विश्व कप के दौआर्ण ऐसे बहुत से पल बाईट जिसे देखकर आपके आँखों में आंसू आ जायेंगे। विश्व कप 2019 में कई ऐसे पल थे जिसमें खिलाड़ियों को निराशा देखा गया। आज हम विश्व कप में ऐसे ही 3 रुलाने वाले पलों के बारे में बात कर रहे हैं।


1.भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को जीतने के लिए अंतिम 2 ओवरों में 31 रन चाहिए थे और धोनी ने पहली गेंद पर ही छक्का लगा दिया। लेकिन अब धोनी अगली ही गेंद पर 2 रन लेने के चक्कर में आउट हो गए। टीम इंडिया के लिए ये पल बहुत बुरा रहा। धोनी के इस रन आउट को हर भारतीय कभी नहीं देखना चाहेगा।


2. विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हरा दिया था। मैच के दौरान रोहित शर्मा को घबराहट महसूस हो रही थी। जैसे ही धोनी रन आउट हुए तब रोहित शर्मा की आंखों से आंसू निकलने लग गए। शायद रोहित को पता था कि धोनी के आउट होने के बाद भारतीय टीम मैच नहीं जीत सकती हैं।

3. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला टाई हो गया था जिसके बाद सुपर ओवर हुआ। सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाए और न्यूजीलैंड को अंतिम गेंद पर जीतने के लिए 2 रन की जरूरत थी। मार्टिन गुप्टिल ने शॉट लगाकर 1 रन तेजी से ले लिया लेकिन दूसरे रन लेते समय वह रन आउट हो गए। इसके बाद गुप्टिल मैदान पर ही बैठ गए और रट हुए नज़र आए।

Related News