इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। विराट कोहली की कुल संपत्ति के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको विराट कोहली और बाबर आजम की संपत्ति की तुलनात्मक जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली की तुलना में बाबर आजम की संपत्ति बहुत ही कम है। खबरों के अनुसार, विराट कोहली की कुल संपत्ति 122 मिलियन डॉलर यानी 1050 करोड़ रुपए है। वह क्रिकेट के साथ ही विज्ञापनों से भी अपनी आय में इजाफा करते हैं। वहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम की कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

वह क्रिकेट के साथ ही विज्ञापनों से होने वाली आय से पैसा जमा करते हैं। यानी विराट कोहली और बाबर आजम की कुल संपत्ति में दिन रात का अंतर है। संपत्ति के मामले में बाबर आजम पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने कही पर भी नहीं ठहरते हैं।
PC: ndtv

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News