खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को अचानक ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार विमान में बीमार पडऩे के बाद अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज हम आपको इस भारतीय क्रिकेटर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

खबरों क अनुसार, मयंक अग्रवाल की कुल संपत्ति लगभग 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 57 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह बड़ी रकम अपने बीसीसीआई वेतन, आईपीएल अनुबंध और अपने निजी व्यवसायों से जमा की है। उनकी मासिक आय और वेतन 1 करोड़ रुपए से अधिक है।

उनका बेंगलुरु, कर्नाटक में एक लग्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा, मयंक अग्रवाल के पास देश भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां हैं। उनका कार कलेक्शन काफी छोटा है। मयंक अग्रवाल के कारों के संग्रह में एक मर्सिडीज एसयूवी शामिल है। उन्होंने अपने शानदार खेल से क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News