खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता है। उन्होंने गोवा की ओर से खेलते हुए 6 मैचों में 23.45 के औसत और 57.84 के स्ट्राइक-रेट के साथ 258 रन बनाने के साथ ही 3.40 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट भी लिए हैं। गुजरात के खिलाफ उन्होंने कॅरियर बेस्ट चार विकेट हासिल किए हैं।

आज हम आपको अर्जुन तेंदुलकर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 21 करोड़ रुपए है।

इस ऑलराउंडर ने आईपीएल और अन्य श्रोतों से कमाई की है। अर्जुन तेंदुलकर अभी क्रिकेटर की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाने में लगे हुए हैं। वह आईपीएल में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News