इंटरनेट डेस्क। अनिल कुंबले ने आज ही के दिन 25 साल पहले क्रिकेट में मैदान में एक इतिहास रचा था। उन्होंने 7 फरवरी 1999 के दिन पाकिस्तान की एक पारी के सभी दस विकेट झटके थे। उनके अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज आज तक इस प्रकार की उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है।

आज हम आपको अनिल कुंबले की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अनिल कुंबले की कुल संपत्ति लगभग 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 95 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह बड़ी रकम अपने बीसीसीआई वेतन, आईपीएल अनुबंध और अपने निजी व्यवसायों से जमा की है।

उनकी मासिक आय और वेतन 50 लाख रुपए से अधिक है। अनिल कुंबले के पास बेंगलुरु में एक लग्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा, अनिल कुंबले के पास देश भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां हैं। अनिल कुंबले के कारों के संग्रह में मर्सिडीज एसयूवी भी शामिल है।
PC: caknowledge

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News