क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर ... मैदान के अंदर हो या मैदान से बाहर, खिलाड़ियों की रोचक लाइफस्टाइल ... पढ़ने के लिए चैनल फॉलो जरूर करें।

भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ख़राब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं। पिछले एक साल में धोनी कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे में भी धोनी का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा।

अपने लचर प्रदर्शन के कारण धोनी अभी तक वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे नहीं कर पाए हैं। धोनी इस उपलब्धि से महज एक रन दूर हैं। बता दे, भारत के लिए क्रिकेट खेलते हुए धोनी ने अब तक कुल 9,999 रन बनाए हैं। ख़राब फॉर्म के कारण धोनी को टी 20 टीम से भी बाहर कर दिया गया हैं।

भारत के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज और आस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया हैं। धोनी की लगातार ख़राब फॉर्म के चलते उनकी फिनिशर की भूमिका भी खतरे में आ गई हैं।

दोस्तों अगर आप पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विश्वकप टीम में देखना चाहते हैं तो, किस आधार पर और क्यों ? हमें कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया देवें।

Related News