जैसा की आप सभी जानते है कि बहुत जल्द आईपीएल शुरू होने वाली हैं, और सभी टीम तैयारी में है, वैसे आईपीएल के पिछले कई सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले क्रिस मॉरिस इस बार विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल खेलते नजर आएंगे।

साउथ अफ्रीका का यह खिलाड़ी आईपीएल के उन खिलाड़ियों में से एक है जो निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल देता है। शायद इसी वजह से इन्हें इस बार आईपीएल में 10 करोड़ में खरीदा आरसीबी द्वारा खरीदा गया। लेकिन आपको बता दे क्रिस मॉरिस पर मुंबई इंडियंस की नज़र थी , लेकिन अगर हम कहें कि क्रिस मॉरिस को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस के पास पैसे नहीं थे तो आपको शायद अजीब लगेगा लेकिन बात यहीं थी।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आईपीएल नीलामी के दौरान कोई भी टीम 80 करोड़ तक खर्च कर सकती है। जिसमें आगामी आईपीएल सीजन के नीलामी के वक्त मुंबई इंडियंस के पास 13.05 करोड़ रुपये बचे हुए थे। और उन्होंने ऑक्शन के शुरुआत में ही दो करोड़ में क्रिस लिन और 50 लाख में सौरभ तिवारी को खरीद लिया। अब मुंबई के पास 10.55 करोड मौजूद थे। नीलामी के दौरान आरसीबी ने क्रिस मॉरिस के लिए 10 करोड़ की बोली लगा दी। और मुंबई पीछे हट गई।

Related News