खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के आगामी संस्करण में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी तक आईपीएल में खेलते हैं। इसी बीच एमएस धोनी ने क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के बाद के प्लान का खुलासा किया है।

खबरों के अनुसार, धोनी ने इस संबंध में कहा है कि वह भारतीय आर्मी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग से भी वह जल्द ही संन्यास ले सकते हैं। एक इवेंट में प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने इस बात का खुलासा किया है।

इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने किहा कि वह रिटायरमेंट के बाद आर्मी के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने इस संबंध में सोचा नहीं हैं। मुझे लगता है कि मैं निश्चित रूप से सेना के साथ कुछ और वक्त गुजारना चाहता हूं, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से मैं ऐसा करने में सक्षम नहीं हूं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News