पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सन्यास ले चुके हैं और उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े है। यहाँ तक कि उनके रिटायरमेंट की खबर ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम किया हैं।

उन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उनके साथ सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा की थी।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के दूसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट की पोस्ट की थी, उसी पोस्ट को सबसे ज्यादा बार देखा गया है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

धौनी ने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा था कि , "आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 19 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझा जाए।" धोनी की इस पोस्ट को अब तक 37.2 मिलियन लोग देख चुके है। किसी भी क्रिकेटर की एक पोस्ट पर इतने व्यूज कभी नहीं आए हैं। इस तरह ये एक विश्व रिकॉर्ड है।

धोनी ने 2004 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वनडे क्रिकेट में धोई ने 10773 रन बनाए हैं और 350 मैच देश के लिए खेले हैं। उन्होंने अपने 16 साल के करियर में 90 टेस्ट और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।

Related News