स्पोर्ट्स डेस्क। शनिवार को आई पी एल 2022 का 69 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। हम आपको बता दें कि इस समय मुंबई इंडियन आईपीएल की सबसे फिसड्डी टीम है जिसने सीजन में 13 में से केवल तीन मैच जीते हैं। आज मुंबई इंडियंस अपने अंतिम मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है और जीत के साथ इस सीजन से विदा ले सकती है। सूत्रों की माने तो आज मुंबई इंडियंस अपनी प्लेइंग 11 में 22 वर्षीय स्टार किड प्लेयर अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है। हम आपको बता दें कि अर्जुन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो जाने-माने खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के सुपुत्र है।

Related News