भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने संन्यास के बाद से अपने परिवार और अपने नए बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। इस बीच उनके टीवी पर आने वाले एड में कोई कमी नहीं आई। धोनी की पॉपुलैरिटी की चलते ही उन्हें कई सारे मशहूर ब्रांड्स अपना ब्रांड एंबेसडर बनाते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी बेटी जीवा ने भी टीवी इंडस्ट्री में अपना कदम रखा और अपने पापा के साथ एक फेमस बिस्किट कंपनी के लिए एड भी किया।


भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जितना पैसा अपने खेल से कमाते हैं, उतना ही टीवी और एड से भी कमा लेते हैं। इन एड्स के लिए उन्हें करोड़ों रुपए मिलते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी टीवी इंडस्ट्री में कई सारे विज्ञापन करते हैं और अब तो उनकी 5 साल की बेटी भी इसमें कदम रख चुकी हैं।

साक्षी और धोनी की बेटी जीवा ने हाल ही में अपने पापा के साथ एक फेमस बिस्किट ब्रांड के लिए एड शूट किया है। जिसमें दोनों पापा और बेटी बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं। बिस्किट कंपनी ने खुद ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इस वीडियो में धोनी के साथ जीवा भी नजर आ रही है। जिससे इस बात की जानकारी मिली कि दोनों ने इस एड के लिए शूट किया है।

Related News