इंटरनेट डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। धोनी ही भारतीय टीम के दूसरे कप्तान ने जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरा विश्वकप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने करियर में कई उतार—चढ़ाव देखे है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने सीमित ओवर का विश्वकप जीतने के साथ—साथ 2007 में टी20 का पहला विश्वकप और चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। भारत के इस दिग्गज ​खिलाड़ी का जन्म झारखण्ड के रांची में मध्यम राजपूत परिवार में हुआ था। धोनी के पिता का नाम पान सिंह व माता श्रीमती देवकी देवी थी।

धोनी के पिता एक कंपनी में जूनियर मैनेजमेंट वर्ग में काम करते थे। धोनी क्रिकेट में आने से पहले भारतीय रेलवे में टीटी हुआ करते थे। धोनी ने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया। लेकिन धोनी ने आज अपनी कड़ी मेहनत के कारण सफलता की बुंलदियों को छु लिया है। माही के नाम से मशहूर ये खिलाड़ी हमारे लिए प्रेरणादायक खिलाड़ी है।

महेंद्र सिंह धोनी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म श्री पुरस्कार, आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड मिले हैं। मैदान में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि भी दी गई है। धोनी ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर वनडे में 10000 रन पूरे किए है, धोनी ने के नाम टी20 में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

Related News