भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चे में रहती है,लेकिन इस बार उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के गुस्से के बारे में भी कई राज खोले, उन्होंने बताया कि, महेंद्र सिंह धोनी अपना गुस्सा कैसे और कहां पर उतारते हैं, साक्षी धोनी ने इन सब बातों का खुलासा चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल पेज के माध्यम से किया।


चेन्नई सुपर किंग्स ने साक्षी धोनी का यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है,वायरल हो रही इस वीडियो में साक्षी धोनी कह रही हैं कि, ” वह शख्स हैं जो एम एस धोनी को परेशान कर सकती हैं, वह कहीं का गुस्सा कहीं और का मुझ पर उतार देते हैं. लेकिन मैं उससे ठीक हूं. शायद महेंद्र सिंह धोनी यह सब इसलिए करते हैं, क्योंकि उनके सबसे ज्यादा करीब मै ही हूं”. साक्षी धोनी ने इस वीडियो में यह भी बताया है कि, महेंद्र सिंह धोनी उनसे क्रिकेट के बारे में कभी कोई बात नहीं करते हैं।

कूल कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी बेटी जिवा के बारे में बात करते हुए कहा कि, ”वह अपने पिता को छोड़कर किसी और की बात नहीं सुन सकती है, मुझे उसे खाना खाने के लिए 10 बार कहना पड़ता है, धोनी की मम्मी भी कई बार खाने के लिए कहती है, लेकिन वह किसी की भी नहीं सुनती है, लेकिन जब उसके पिता कहते हैं, तो वह एक बार में ही खा लेती है”.

Related News