श्रीलंका दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया में बड़े नाम के तौर पर शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा चहल ही हैं। हालांकि टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी काफी टैलेंटेड हैं, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर इन्हें अभी खुद को साबित करना है। श्रीलंका दौरे पर आई धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया के बारे में श्रीलंका टीम के हेड कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि धवन की कप्तानी वाली ये टीम एक बेहतरीन टीम है। भारतीय टीम के पास काफी सारे अच्छे क्रिकेटर हैं।

आज हम आपको शिखर धवन की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन की कुल संपत्ति एक वेबसाइट के अनुसार, 13 मिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 96 करोड़ रुपए है।

धवन अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और आईपीएल से भी बड़ी रकम कमाते हैं। वह कई ब्रांडों का विज्ञापन भी करते हैं। उनकी मासिक आय और वेतन 50 लाख रुपए से भी अधिक है। यानी वह साल के वार्षिक आय 6 करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं।

शिखर धवन दिल्ली, भारत में एक लक्ज़री डिज़ाइनर हाउस के मालिक हैं। उनके घर का वर्तमान अनुमानित. 5 करोड़ है। इसके अलावा, वह देश भर में कई अचल संपत्ति के मालिक हैं।

Related News