आज हम आपको उन खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फ्री हिट गेंदों में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं तो आइए जानते हैं इन खिलाडियों के बारे में।

1. रोहित शर्मा


रोहित शर्मा भारतीय टीम के हिटमैन है जो अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। इसके बाद वे अपने नाम एक रिकॉर्ड बना चुके हैं। वनडे क्रिकेट की एक पारी में भी रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन हैं। रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार फ्री हिट गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक सात बार फ्री हिट गेंद पर छक्का लगाया है।

2. शेन वॉटसन


ऑस्ट्रेलिया टीम के महान ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। उनकी बैटिंग के जरिए उन्होंने कई मैचों के परिणामों को बदला है और उनके काफी चाहने वाले हैं। बता दें कि शेन वॉटसन ने 5 बार फ्री हिट गेंद पर छक्का लगाया है।

3. मार्टिन गुप्टिल


न्यूजीलैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। मार्टिन गुप्टिल विश्व कप के इतिहास में सबसे लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने विश्व कप 2015 में 237 रनों की पारी खेली थी। जहाँ तक बात करें फ्री हिट गेंदों पर छक्का लगाने की तो बता दें उन्होंने 4 बार फ्री हिट गेंदों पर छक्का मारा है। हालांकि उनको 7 बार फ्री हिट गेंद का सामना करने का मौका मिला।

Related News