वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का आज यानी 21 सितंबर (को जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1979 को जमैका में हुआ था। आज वह अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। गेल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। आईपीएल (IPL) में भी उनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्रिस गेल मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वे अपनी राष्ट्रीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं वे टी20 प्रारूप में सबसे खतरनाक खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

क्रिस गेल दुनिया की कई टी20 लीग्स में खेलते हैं, जिसमें वे अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते नज़र आते हैं। क्रिस गेल की कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रूपए के अनुसार 258 करोड़ है। वे हर साल 5 मिलियन डॉलर कमाते है। पिछले कुछ सालों में गेल की नेटवर्थ इनकम में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

क्रिस गेल के पास सबसे महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज, लेम्बोर्गिनी और ऑडी शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों रूपए में है। गेल जमैका में रहते हैं। वहां उनका एक लक्जरी हाउस है। इस रियल एस्टेट संपत्ति की कीमत लगभग 22.9 करोड़ रूपए है।

Related News